
जांजगीर-चाम्पा
छात्र स्कूल जाने के लिए अपनी स्कूल ड्रेस प्रेस कर रहा था। इस दौरान वह करेंट की चपेट में आ गया। जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा गया हैं.
जानकारी के अनुसार, मुलमुला थाना क्षेत्र के पकरिया झूलन का रहने वाला 18 वर्षीय मनीष केवट सुबह स्कूल जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान वो अपने स्कूल ड्रेस प्रेस कर रहा था। तभी वह करेंट की चपेट में आकर गिर पड़ा। घरवालों की नजर उस पर पड़ी, तत्काल उसे लेकर पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे। जहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। मनीष केवट स्थानीय निजी स्कूल में क्लास 12वीं का छात्र था। मनीष शुरू से ही पढ़ने-लिखने में मेघावी था। उसका स्वभाव भी काफी अच्छा था,घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया हैं. तो वही गावं में भी शोक की लहर फैल गई है।



