छत्तीसगढ़

DSP अशोक जोशी ASP पदोन्नत..DGP अशोक जुनेजा और IG द्विवेदी ने अशोक चिन्ह लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी..

रायपुर

पुलिस मुख्यालय के अपराध अनुसंधान विभाग( सीआईडी) में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार जोशी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर राज्य शासन द्वारा पदोन्नत किया गया है पदोन्नति के फल स्वरुप आज पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा और पुलिस महानिरीक्षक श्री सी के द्विवेदी ने आज श्री अशोक कुमार जोशी को अशोक चिन्ह लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी पूर्ण आशा व्यक्त की कि पदोन्नति होने पर श्री जोशी अपने कर्तव्यों का निर्वहन और उत्साह और निष्ठा से करेंगे । इस अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक श्री संजीव शुक्ला सहित पुलिस मुख्यालय के अधिकारी उपस्थित थे ।

Back to top button