रायपुर
नारायणपुर नक्सल इलाके में रोड निर्माण कार्य के लिए ITBP के जवान सुबह सुरक्षा देने के लिए निकले हुए थे। अचानक एक जवान का पैर IED के ऊपर आ गया। IED जोर से ब्लास्ट हुआ। जिसकी चपेट में आने से असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शहीद हो गया। साथ ही इस घटना में एक हेड कॉन्स्टेबल घायल भी हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार , नारायणपुर सोनपुर से ढोंडरीबेड़ा के मध्य रोड निर्माण का काम चल रहा है। इसी रोड निर्माण कार्य के लिए ITBP के जवान सुबह सुरक्षा देने के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान ये कैंप से रोड में चल ही रहे थे। तभी अचानक एक जवान का पैर IED के ऊपर आ गया। पैर आते ही IED जोर से ब्लास्ट हुआ। इसकी चपेट में आने से एक ए एस आई शहीद हो गया। एक हेड कॉन्स्टेबल घायल हो गया है।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद तुरंत ही जवानों ने मौके पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। BDS की टीम मौके पर तलाश कर रही है। आशंका है कि मौके पर और भी IED हो सकते हैं। इसके अलावा घायल जवान को तुरंत ही जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। शहीद जवान का राजेंद्र सिंह है। जो आईटीबीपी में ASI के रूप में पदस्थ थे। जबकि घायल जवान का नाम महेश बताया गया है। नारायणपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है ।