मुंगेली। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया, जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई। यह मामला पथरिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मृतक आरक्षक की पहचान राकेश डहरिया के रूप में हुई है। राकेश की हाल ही में पथरिया थाने में पोस्टिंग हुई थी। आरक्षक राकेश डहरिया अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से मुंगेली लौट रहा था। इसी दौरान कपुआ-पथरगढ़ी गांव के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक ने बाइक सवार आरक्षक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फ़िलहाल पुलिस ट्रक की पहचान करने में जुटी हुई है।
Read Next
June 4, 2026
जांजगीर-चांपा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 80 पुलिसकर्मियों के तबादले..
June 4, 2026
डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग धनीराम बने आत्मनिर्भर, मिली पेट्रोल स्कूटी..
June 4, 2026
वार्ड उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त, बिलासपुर में 1062 वोटों से जीते शेख आजम..
June 4, 2026
हरित विकास, जल संरक्षण और जनभागीदारी से पर्यावरणीय समृद्धि की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़..
June 4, 2026
सरगुजा में दर्दनाक घटना: प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले..
June 4, 2026
किसानों की आय बढ़ाने छत्तीसगढ़ में बासमती धान मिशन की तैयारी..
June 4, 2026
महात्मा गांधी नरेगा से जल संरक्षण का महाअभियान, रोजगार और आजीविका को मिली नई ताकत..
June 4, 2026
कार्रवाई के भरोसे पर माने तहसीलदार, कल से खुलेंगे राजस्व दफ्तर..
June 4, 2026
CG दुर्ग में इबोला वायरस को लेकर कलेक्टर अलर्ट,..विदेश से आए 3 संदिग्धों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर..
June 3, 2026



