छत्तीसगढ़

CG: कार दुर्घटना,व्यापारी पति पत्नी और तीन बेटियों की मौत…सीएम भूपेश बघेल द्वारा कोचर परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त ..

राजनांदगांव

राजनांदगांव-खैरागढ़ सड़क में बालोद से शादी अटैंड के बाद लौट रहे कार में आग लगने से पांच लोगों की जलकर मौत हो गई,सीएम भूपेश बघेल ने कोचर परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है.

मृतकों में पति पत्नी और तीन 20-25 वर्षीय तीन बेटियां थी। थाना ठेलकाडीह प्रभारी सतीश पुरिया व एसडीओपी खैरागढ़ सिन्हा रात में घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने बताया की पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में लगी है। कोचर परिवार के सुभाष कोचर, कांति देवी कोचर, भावना (रानी) कोचर, वृद्धि (गोलू) कोचर, पूजा कोचर की मौत हो गई है।

 

Back to top button