मध्य्प्रदेश

हेडिंग: प्रमोशन की खुशी में पार्टी करने जा रहे पांच दोस्तों की कार धान से भरे ट्रक में घुसी, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल

श्योपुर
 शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात मानपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार लग्जरी कार सड़क किनारे खड़े धान से भरे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि कार में पांच दोस्त सवार थे। इनमें से एक दोस्त का आईडीबीआई बैंक में मैनेजर के पद पर प्रमोशन हुआ था। इसी खुशी में सभी दोस्त पार्टी करने के लिए निकले थे। इसी दौरान मानपुर थाना क्षेत्र में भोगीका चौराहा पार करने के बाद उनकी कार सड़क किनारे खड़े धान से भरे ट्रक में जा घुसी।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रक चालक शौच के लिए ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर नीचे उतरा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही जान चली गई।उधर कुछ लोगों ने परिवहन विभाग पर दबाव बनाने के लिए सोशल मीडिया पर गलत अफवाहें फैला दी है। परिवहन विभाग की गाड़ी के जीपीएस के अनुसार घटनास्थल और गाड़ी की दूरी 1 किलोमीटर बताई जा रही है।

Leave a Reply

2

Back to top button