छत्तीसगढ़

कांकेर: पेड़ पर फंदे से लटका मिला 21 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस..

भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

बीती रात बिना बताए घर से निकला था युवक

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शंकर नगर, मुल्ला निवासी 21 वर्षीय सागर कावड़े के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक बीती रात घर में किसी को कुछ बताए बिना निकल गया था। इसके बाद सोमवार दोपहर उसका शव एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

सूचना मिलने पर भानुप्रतापपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Back to top button