छत्तीसगढ़

23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, मुरिया दरबार में होंगी शामिल..

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के एक दिवसीय प्रवास पर आएंगी। इस दौरान वे बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा से जुड़े सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी। इसके साथ ही राष्ट्रपति लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को भी संबोधित करेंगी।

तैयारियों का वन मंत्री केदार कश्यप ने लिया जायजा

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जगदलपुर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वन मंत्री केदार कश्यप ने लालबाग मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, विशिष्ट अतिथियों के लिए निर्धारित दीर्घा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आम नागरिकों की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डे, कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बी.एन. मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति के इस दौरे के दौरान मुरिया दरबार में उनकी सहभागिता बस्तर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा प्रमुख कार्यक्रम होगी। लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा भी उनके प्रवास का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगी।

Leave a Reply

Back to top button