छत्तीसगढ़

25 अक्टूबर को रायपुर में BJP की अहम बैठकें, स्मृति ईरानी तय करेंगी आगे की रणनीति..

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2028 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 25 अक्टूबर से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचेंगी। उनके साथ सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू भी मौजूद रहेंगे।

BJP कार्यालय में होंगी अहम बैठकें

स्मृति ईरानी अपने पहले छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगी। इन बैठकों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

सरकार और संगठन के समन्वय पर जोर

दौरे की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के साथ प्रारंभिक चर्चा से होगी। इसके बाद कोर ग्रुप की बैठक में सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।

वरिष्ठ नेताओं से भी करेंगी चर्चा

स्मृति ईरानी पार्टी के उन वरिष्ठ नेताओं से भी अलग से संवाद करेंगी, जो वर्तमान में किसी पद पर नहीं हैं। इस चर्चा का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उनकी भूमिका तय करना और संगठन को मजबूत बनाने के उपायों पर विचार करना है।

मिशन 2028 पर BJP का फोकस

स्मृति ईरानी का यह दौरा छत्तीसगढ़ में BJP की आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठकों के जरिए पार्टी संगठन की स्थिति की समीक्षा करने और 2028 विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति को मजबूत करने पर जोर देगी।

Leave a Reply

Back to top button