रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 16 अक्टूबर 2026 को जारी दो अलग-अलग आदेशों में राज्य प्रशासनिक सेवा के कुल 23 अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। इस सूची में अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत अधिकारी शामिल हैं।
पहली सूची में 18 अधिकारियों के नाम
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पहले आदेश में 18 अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है। आदेश के अनुसार, वीरेंद्र लकड़ा को नारायणपुर से अपर कलेक्टर जांजगीर-चांपा और योगिता देवांगन को कोरबा से अपर कलेक्टर राजनांदगांव बनाया गया है। चंद्रिका प्रसाद बघेल को सुकमा से स्थानांतरित कर बस्तर में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है।
राजकुमार तंबोली को नारायणपुर से अपर कलेक्टर जांजगीर-चांपा तथा हिमानी नाहिद को माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर से अपर कलेक्टर रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है। प्रकाश कुमार भारद्वाज को कोंडागांव से अपर कलेक्टर कोरबा बनाया गया है। वहीं, विपुल कुमार गुप्ता को मंत्रालयीन जिम्मेदारियों के साथ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
डिप्टी कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टरों की नई पदस्थापना
अरुण कुमार खलखो को बालोद से बलौदाबाजार-भाटापारा में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। गिरीश कुमार रामटेके को आवासीय आयुक्त कार्यालय से मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। अगरराम राणा को सक्ती से नारायणपुर में संयुक्त कलेक्टर और राहुल कुमार रजक को कोरिया से दुर्ग भेजा गया है।
इसी तरह संगीता अग्रवाल को बिलासपुर से चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, रायपुर; मोनिका जय ऋषि को दुर्ग से माध्यमिक शिक्षा मंडल; हेमलता डहरिया को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से आवासीय आयुक्त कार्यालय तथा ओम विकास टंडन को उत्तर बस्तर कांकेर से जांजगीर-चांपा पदस्थ किया गया है।
नीता ठाकुर को राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला, बिलासपुर में प्राचार्य बनाया गया है। सृष्टि चंद्राकर को संभागीय आयुक्त कार्यालय दुर्ग से डिप्टी कलेक्टर दुर्ग और ऋचा सिंह को मंत्रालय से डिप्टी कलेक्टर जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।
दूसरी सूची में 5 अधिकारियों के तबादले
विभाग के दूसरे आदेश में पांच अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है। इसके तहत दशरथ सिंह राजपूत को नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा से अपर कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ बनाया गया है। भागवत प्रसाद जायसवाल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से अपर कलेक्टर उत्तर बस्तर कांकेर पदस्थ किया गया है।
वहीं, प्रफुल्ल कुमार रजक को सारंगढ़-बिलाईगढ़ से डिप्टी कलेक्टर मुंगेली, दिलीप कुमार उडके को बीजापुर से डिप्टी कलेक्टर कोंडागांव और मृणमयी शुक्ला को उत्तर बस्तर कांकेर से डिप्टी कलेक्टर मुंगेली बनाया गया है।
आगामी आदेश तक नई जगह पर देंगे सेवाएं
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना स्थल पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।




