रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने कार्यों में तेजी और प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए हैं। विभाग ने तबादला आदेश जारी कर दिया है।
जारी सूची में 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी), 71 सहायक मानचित्रकार (सिविल), 10 अनुरेखक (सिविल) और 20 डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हैं।
विभाग के अनुसार इन तबादलों का उद्देश्य विभागीय कार्यों में तेजी लाना और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाना है। तबादला आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
तबादला सूची में कुल 265 नाम शामिल हैं।
पूरी ट्रांसफर लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://www.pdffiller.com/s/Ugo7If-jOq
https://www.pdffiller.com/s/dRWQVt8_S
https://www.pdffiller.com/s/6o-6_8Ps
https://www.pdffiller.com/s/5OMdRP3Quf



