सूरजपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पर्री गांव में देर रात हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक बाइक समेत सड़क किनारे स्थित अंधे कुएं में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, युवक देर रात बाइक से जा रहा था। इसी दौरान वह सड़क किनारे बने कुएं में बाइक समेत गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्रवाई की।
मृतक की पहचान ओढ़गी क्षेत्र के घुई गांव निवासी युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।



