छत्तीसगढ़

CG News: रेल पटरी पर Free Fire खेलना पड़ा भारी, मालगाड़ी की चपेट में 14 वर्षीय किशोर की मौत..

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के ग्राम सकरेलीभाठा में रेल पटरी पर बैठकर मोबाइल गेम खेलना दो किशोरों के लिए जानलेवा साबित हुआ। मंगलवार रात करीब 8 बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से 14 वर्षीय टिकेश साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी 14 वर्षीय नवीन खांडे गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, दोनों किशोर रेल पटरी पर बैठकर मोबाइल में गेम खेल रहे थे। इसी दौरान बाराद्वार की ओर से मालगाड़ी आ रही थी। गेम में व्यस्त होने के कारण दोनों समय रहते पटरी से नहीं हट सके और मालगाड़ी की चपेट में आ गए।

हादसे में टिकेश साहू की मौके पर मौत हो गई। वहीं नवीन खांडे के सिर, कंधे और पैर में गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल बाराद्वार अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चांपा रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि मोहल्ले के कई किशोरों की रेल पटरी के पास बैठकर मोबाइल गेम खेलने की आदत थी। हादसे से करीब 15 मिनट पहले दो अन्य किशोर वहां से उठकर गणेश पंडाल में प्रसाद लेने चले गए थे। उनके समय रहते वहां से हटने के कारण एक और बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Back to top button