छत्तीसगढ़

झीरम घाटी 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 10 दोषियों को मौत की सजा..

जगदलपुर।  झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में 13 साल बाद अदालत ने सजा का ऐलान कर दिया है। जगदलपुर की विशेष NIA अदालत ने मामले में दोषी ठहराए गए सभी 10 आरोपियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला 16 सितंबर 2026 को सुनाया गया।

इस मामले में कुल 11 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई हुई थी। ट्रायल के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई थी, जिसके बाद 10 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई जारी रही। अभियोजन पक्ष की ओर से 101 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए थे। अदालत ने 5 सितंबर को सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था और सजा की घोषणा के लिए 16 सितंबर की तारीख तय की थी।

25 मई 2013 को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का काफिला सुकमा से जगदलपुर लौट रहा था। दरभा क्षेत्र की झीरम घाटी में माओवादियों ने काफिले को निशाना बनाकर हमला किया था। इस हमले में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, उनके बेटे दिनेश पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा और कांग्रेस नेता उदय मुदलियार समेत 29 लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे।मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपी गई थी। लंबी जांच और सुनवाई के बाद अब विशेष अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है।

Leave a Reply

Back to top button