छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का ट्रांसफर..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला किया है। ये सभी अधिकारी प्रदेश की अलग-अलग तहसीलों में पदस्थ थे।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से तबादले का आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के तहत अधिकारियों को नई जगहों पर पदस्थ किया गया है। इस फेरबदल के बाद संबंधित तहसीलों में राजस्व प्रशासन की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा।

Leave a Reply

Back to top button