छत्तीसगढ़

बालोद के एकलव्य स्कूल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप..

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र की मौत से हड़कंप मच गया। छात्र का शव स्कूल के कमरा नंबर 16 में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतक छात्र की पहचान विनय कुमार, पिता कामता राम के रूप में हुई है। वह ग्राम रीवागहन खेरथा का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, विनय सुबह पीटी में शामिल होने नहीं गया था। पीटी के बाद जब अन्य छात्र वापस कमरे में पहुंचे, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई।

घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर सहायक आयुक्त भी विद्यालय पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।

फिलहाल छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों व छात्र के करीबियों से पूछताछ के बाद ही मौत की परिस्थितियों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Back to top button