सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी ने 6 निरीक्षकों और 2 सहायक उप निरीक्षकों समेत कुल 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक नरेंद्र सिंह को प्रतापपुर से प्रेमनगर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं दिनेश पुरेना को ओड़गी से प्रतापपुर, विकास देशमुख को प्रेमनगर से विश्रामपुर और अलरिक लकड़ा को सूरजपुर से ओड़गी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा प्रह्लाद कुमार यादव को रक्षित केंद्र से सूरजपुर थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि रूपेश कुंतल एक्का को विश्रामपुर थाना प्रभारी पद से हटाकर रक्षित केंद्र सूरजपुर भेजा गया है।
वहीं सहायक उप निरीक्षक योगेन्द्र जायसवाल को बसदेई चौकी प्रभारी से प्रतापपुर थाना प्रभारी और रघुवंश सिंह को जिविशा प्रभारी से बसदेई चौकी प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस विभाग के इस फेरबदल का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को और बेहतर करना तथा पुलिसिंग में कसावट लाना माना जा रहा है।



