छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 3 पदाधिकारियों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, जानिए कौन-कौन हैं शामिल..

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के तीन पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इस संबंध में 2 सितंबर को आदेश जारी किया गया।

जारी आदेश के मुताबिक संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष, अजय शुक्ला को छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष और शरद अवस्थी को इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।

शासन ने स्पष्ट किया है कि राज्य मंत्री का दर्जा केवल शिष्टाचार और प्रोटोकॉल के लिए है। संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संबंधित प्रशासनिक विभाग या आयोग की होगी।

यह दर्जा आदेश जारी होने की तारीख से प्रभावी माना जाएगा। साथ ही, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह सूची किसी प्रकार की वरिष्ठता या प्रोटोकॉल की स्थिति निर्धारित नहीं करती है।

Leave a Reply

Back to top button