रायपुर। राखी थाना में पदस्थ प्रोविजनल SI महेश कुमार ओगरे को अवैध वसूली के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ जबरन दबाव बनाकर पैसे ऐंठने की शिकायत मिली थी।
शिकायत की प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया पद का अनुचित इस्तेमाल और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली के अनुरूप आचरण नहीं करने की बात सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए रायपुर ग्रामीण SP श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने निलंबन का आदेश जारी किया है।
निलंबन अवधि के दौरान SI महेश कुमार ओगरे का मुख्यालय पुलिस लाइन, रायपुर ग्रामीण निर्धारित किया गया है।



