छत्तीसगढ़

IPS Transfer Breaking: पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, 31 अधिकारियों के बदले पद..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य शासन के गृह विभाग ने 31 IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इस तबादले में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर रेंज, पुलिस मुख्यालय और विभिन्न महत्वपूर्ण शाखाओं की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक पवन देव को महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा तथा अग्निशमन सेवाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं गुरजिंदर पाल सिंह को पुलिस प्रशिक्षण एवं राज्य पुलिस अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। एसआरपी कल्लूरी को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कई IPS अधिकारियों को यातायात, साइबर, CID, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, तकनीकी सेवाएं, वित्त, योजना एवं प्रबंध समेत अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। नक्सल ऑपरेशन, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े पदों पर भी नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

बस्तर क्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। अभिषेक मीणा को छत्तीसगढ़ के बस्तर का उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है, जबकि चिराग जैन को 18वीं बटालियन, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में सेनानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले जुलाई में भी छत्तीसगढ़ में बड़े स्तर पर IPS अधिकारियों का तबादला किया गया था, जिसमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए थे।

31 IPS अधिकारियों के इस बड़े फेरबदल के बाद अब पुलिस विभाग में नई जिम्मेदारियों के साथ कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की उम्मीद की जा रही है। पूरी ट्रांसफर लिस्ट के लिए आदेश की कॉपी देखें।

Leave a Reply

Back to top button