छत्तीसगढ़

CG Crime: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, दो आरोपियों ने बनाया हवस का शिकार..

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र से महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने महिला को नौकरी दिलाने का झांसा दिया और मेघा पुल के पास सुनसान जगह स्थित नर्सरी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता की शिकायत के बाद कुरूद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी महेंद्र साहू, निवासी बगदही, जिला बालोद, को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसका दूसरा साथी अभी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नौकरी या अन्य किसी लालच में आकर अनजान लोगों पर भरोसा न करें। किसी भी व्यक्ति के झांसे में आने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जुटाएं और अनजान जगह पर जाने से बचें।

Leave a Reply

Back to top button