मुंबई
सई ताम्हणकर हिंदी और मराठी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. सई ने जब भी कोई किरदार अपने हाथ में लिया है, उसे पूरी शिद्दत से निभाया है। बहुत कम लोग जानते हैं कि हंटर में बोल्ड रोल सई ने जिद करके हासिल किया था. पहले उन्हें इस रोल के लिए रिजेक्ट कर दिया कर दिया गया था. लेकिन उन्होंने किसी तरह इसे हासिल कर लिया। Digital Commentary संग बातचीत में सई ने कहा- हंटर में मैं ये पार्ट प्ले नहीं करने वाली थी. इस किरदार को कोई और प्ले करने वाला था. लेकिन फैमिली इमरजेंसी की वजह से वो ये रोल नहीं कर पाईं।
'बाद में मुझे रोल के लिए बुलाया गया. उन्होंने कहा कि नहीं… नहीं आप बहुत यंग दिखते हो. ये रोल नहीं कर पाओगे. मेरी दूसरी या तीसरी हिंदी फिल्म रही होगी और मैं इसका हिस्सा बनना चाहती थी। सई कहती हैं कि ब्लैक एंड व्हाइट और गजनी के बाद ये मेरी तीसरी हिंदी फिल्म थी. मुझे गुलशन और राधिका दोनों ही बहुत पसंद थे. ये एक अच्छा सेटअप था. तो मैं किसी भी कीमत पर इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थी।
'मैंने हर्ष सर को बोला कि मैंने हाल ही में एक मराठी फिल्म की है, जिसमें मैंने साड़ी पहनी है. तो आप मेरी वो फोटोज देख लीजिए एक बार. उन्होंने फोटो देखे और बोला कि डन. आ जाओ शूट पर।
सई कहती हैं कि कभी-कभी ऐसे ही हो जाती हैं चीजें. कई बार आप बहुत कोशिश करते रहते हैं, लेकिन होता नहीं है. ये लाइफ का क्या मैजिक है मुझे नहीं समझ आता है. मुझे लगता है कि सोसायटी के दायरे में ना बैठने वाले एक्टर मुझे आकर्षित करते हैं. कोई भी इंसान पूरी तरह ब्लैक या व्हाइट नहीं होता है। 'हम एक स्पेस में जी रहे होते हैं. मुझे लगता है कि वो फिल्म अपने टाइम से बहुत आगे की फिल्म थी. परिवार और दोस्तों को धक्का लगा. उन्हें यकीन नहीं हुआ कि मैं ऐसा कर सकती हूं. ये वो फिल्म है, जो मैंने अपने लिए की थी।



