राज्य

राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगी नई भाजपा टीम: मुख्यमंत्री

राष्ट्र प्रथम' के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगी नई भाजपा टीम: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को दी बधाई

संगठन को नई ऊर्जा और नया विस्तार देंगे राष्ट्रीय पदाधिकारी: मुख्यमंत्री

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में गठित नई टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर भाजपा के राष्ट्रीय एवं विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों के लिए नियुक्त सभी सम्मानित सदस्यों को हार्दिक बधाई दी। 

मुख्यमंत्री ने लिखा कि पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में आप सभी (नवनियुक्त पदाधिकारी) अपने अनुभव, परिश्रम व संगठन कौशल से 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को नई ऊर्जा और नया विस्तार देंगे।

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की अनंत मंगलकामनाएं भी प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Back to top button