छत्तीसगढ़

नहाने गए थे भाई-बहन, डबरी में डूबने से दोनों की मौत..

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के औंधी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। 12 वर्षीय सृष्टि और 7 वर्षीय एलेक्स रविवार को घर से कुछ दूरी पर खेत के पास बनी डबरी में नहाने गए थे। काफी देर तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

डबरी के किनारे बच्चों के कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों की मदद से पानी में तलाशी अभियान चलाया गया। काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि छोटा भाई गहरे पानी में डूबने लगा होगा। उसे बचाने के प्रयास में बड़ी बहन भी गहरे पानी में चली गई और दोनों की जान चली गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है।

बताया जा रहा है कि मानसून के दौरान क्षेत्र में डबरी, तालाब और जलभराव वाले गड्ढों में डूबने की घटनाएं बढ़ी हैं। स्थानीय स्तर पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

Leave a Reply

Back to top button