छत्तीसगढ़

महासमुंद: वैद्य फूड प्रोडक्ट पर खाद्य विभाग की देर रात छापेमारी, 300 किलो पनीर सील..

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बीच खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। महासमुंद के भलेसर रोड स्थित वैद्य फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में विभागीय टीम ने देर रात छापेमारी कर करीब 300 किलोग्राम तैयार पनीर सील किया है।

जानकारी के मुताबिक, खाद्य विभाग को मिली शिकायत के बाद यह कार्रवाई रात करीब 12 बजे शुरू हुई, जो लगभग तीन घंटे तक चली। जांच के दौरान फैक्ट्री से तैयार पनीर को जब्त कर सील किया गया।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

खाद्य विभाग ने जब्त किए गए करीब 300 किलो पनीर के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। अब जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि पनीर निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरता है या नहीं। रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों की जांच रिपोर्ट पर अब सभी की नजरें टिकी हैं।

Leave a Reply

Back to top button