छत्तीसगढ़

Durg Crime: मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला..

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां मामूली विवाद के बाद एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से छोटे भाई की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में कुल्हाड़ी से छोटे भाई पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की पूरी वजह तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button