छत्तीसगढ़

शराब घोटाला केस में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, ED ने लिया हिरासत में..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथित 3400 करोड़ रुपये के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस नेता और प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, ईडी ने रामगोपाल अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

बताया गया है कि रामगोपाल अग्रवाल ने पिछले महीने EOW-ACB कार्यालय में सरेंडर किया था। अब शराब घोटाले से जुड़ी जांच में ED की कार्रवाई के बाद मामले ने एक बार फिर राजनीतिक और कानूनी हलकों में हलचल बढ़ा दी है।

मामले में आगे की कार्रवाई और पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी द्वारा जुटाए जा रहे साक्ष्यों पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Leave a Reply

Back to top button