रायपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में राज्य से लेकर जिला मुख्यालयों तक भव्य समारोह आयोजित किए जाएंगे। राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में होने वाले मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।
सरकार ने सभी जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दुर्ग में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और बस्तर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ध्वजारोहण करेंगे।
वहीं राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सरगुजा में मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा में केदार कश्यप और कबीरधाम में लखन लाल देवांगन ध्वजारोहण करेंगे।
इसके अलावा अलग-अलग जिलों में मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में तिरंगा फहराएंगे। सभी मुख्य अतिथि समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी करेंगे।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला मुख्यालयों में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य देशभक्ति से जुड़े आयोजन भी किए जाएंगे।



