छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में प्रभार बदले, 3 अपर आयुक्तों को नई जिम्मेदारी..

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (CGHB) में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। मंडल ने तीन अपर आयुक्तों के प्रभार में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह पदस्थापन आदेश 7 अगस्त 2026 को जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

आदेश के अनुसार एच.के. जोशी, अपर आयुक्त को मुख्यालय नवा रायपुर की जिम्मेदारी के साथ प्रक्षेत्र-दुर्ग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं अजीत सिंह पटेल, अपर आयुक्त को प्रक्षेत्र-बिलासपुर के साथ प्रक्षेत्र-नवा रायपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसी तरह एस.के. भगत, अपर आयुक्त को प्रक्षेत्र-रायपुर की जिम्मेदारी के साथ प्रक्षेत्र-जगदलपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

मंडल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि ये नई पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेंगी। प्रशासनिक सुविधा और कार्यों के सुचारू संचालन के मद्देनजर यह बदलाव किया गया है।

Leave a Reply

Back to top button