छत्तीसगढ़

CG पुलिस में बड़ा फेरबदल: SI-ASI समेत 46 पुलिसकर्मियों के तबादले..

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने 46 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है।

जारी सूची में 3 सब इंस्पेक्टर (SI), 10 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 21 प्रधान आरक्षक और 12 आरक्षक शामिल हैं। सभी को प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार नई पदस्थापना दी गई है।

पुलिस विभाग के अनुसार, इस तबादले का उद्देश्य जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाना, अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच समन्वय बढ़ाना और आम जनता को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है।

एसपी भावना पांडेय ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्हें अनुशासन, ईमानदारी और पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Back to top button