बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय आरोपी दीपक पटेल बच्ची को साइकिल सिखाने का झांसा देकर रेलहा जंगल की ओर ले गया, जहां उसने कथित तौर पर वारदात को अंजाम दिया।
जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पूछताछ के दौरान लोगों ने बताया कि बच्ची को आरोपी के साथ जाते देखा गया था। इसके बाद परिजनों ने जंगल की ओर जाकर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
बच्ची की मां की शिकायत पर सीपत थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।



