छत्तीसगढ़

CG Breaking: APL थर्मल प्लांट में क्रेन गिरने से मची अफरा-तफरी, जांच शुरू..

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित APL थर्मल पावर प्लांट में गुरुवार सुबह काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के बॉयलर एरिया में अचानक एक क्रेन गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि सुरक्षा टीम और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (ERT) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना के बाद पूरे बॉयलर क्षेत्र को सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया और आम आवाजाही रोक दी गई। मौके पर तकनीकी टीम और सुरक्षा एजेंसियां पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं।

प्रबंधन के अनुसार, क्रेन गिरने से उपकरणों और अन्य संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। साथ ही हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित विभागों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Back to top button