छत्तीसगढ़

कुल्हाड़ी से पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार; पारिवारिक विवाद में खूनी वारदात..

सुकमा। जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र के दुब्बाटोटा गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे द्वारा पिता की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विवाद के बीच आरोपी ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद पिता की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही दोरनापाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। साथ ही आसपास के लोगों और गवाहों से पूछताछ की गई।

जांच के बाद आरोपी बेटा गिरफ्तार

पुलिस की जांच में आरोपी बेटे की भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और घटना के पीछे हुए पारिवारिक विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

पारिवारिक विवाद में हुई इस वारदात से दुब्बाटोटा गांव में सनसनी फैल गई है

Leave a Reply

Back to top button