छत्तीसगढ़

अमलीडीह पुलिस आवास में मिला आरक्षक का शव, जांच शुरू..

रायपुर। राजधानी रायपुर के अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में एक आरक्षक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित अमलीडीह पुलिस आवास में रायपुर पुलिस लाइन में पदस्थ चालक आरक्षक कुलदीप मिश्रा मृत अवस्था में मिले। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उन्होंने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ सेवन किया था।

घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Leave a Reply

Back to top button