छत्तीसगढ़

धमतरी क्राइम: चाकू मारकर फरार हुए बदमाश, पुलिस जांच में जुटी..

धमतरी। जिले के कुरूद थाना क्षेत्र स्थित सुनील सिनेमा के पास पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित वेदप्रकाश किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश रखने वाले दो युवक वहां पहुंचे और उसे घेर लिया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वेदप्रकाश की कमर पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

सूचना मिलने पर कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी खिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button