छत्तीसगढ़

मोहला-मानपुर में दर्दनाक हादसा! स्कूल बस ने 2 साल की मासूम को कुचला..

मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो साल की मासूम बच्ची की स्कूल बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

यह हादसा मानपुर ब्लॉक के खडगांव थाना क्षेत्र के ग्राम घोटिया में हुआ। जानकारी के अनुसार, फ्लॉवर वैली इंग्लिश मीडियम स्कूल की बस बच्चों को लेने गांव पहुंची थी। इसी दौरान दो वर्षीय युवानसी नरेटी बस की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोहला भेज दिया गया।

हादसे से नाराज ग्रामीणों ने घोटिया-भर्रीटोला मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने और स्थिति सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Back to top button