छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा ऐप केस: तीसरे दिन भी ED के सामने पेश होंगी शेफाली बग्गा, ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क की जांच तेज..

रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच लगातार तेज होती जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में मशहूर टीवी होस्ट और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा से आज लगातार तीसरे दिन भी पूछताछ की जाएगी। इससे पहले दूसरे दिन ED ने उनसे करीब 8 घंटे तक मैराथन पूछताछ की थी।

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स के प्रमोशन, टेलीग्राम चैनलों के संचालन और विदेश से संचालित सट्टा नेटवर्क से जुड़े संभावित कनेक्शन की पड़ताल कर रही है। ED को कथित तौर पर ऐसे डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।

जांच का प्रमुख फोकस कथित हवाला ऑपरेटर खंजन जगदीश कुमार ठक्कर और शेफाली बग्गा के बीच संभावित संबंधों पर है। एजेंसी वित्तीय लेन-देन, डिजिटल रिकॉर्ड और ऑनलाइन नेटवर्क से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

हालांकि, शेफाली बग्गा पहले ही सार्वजनिक रूप से अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बता चुकी हैं। फिलहाल ED पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई तय करेगी।

Leave a Reply

Back to top button