छत्तीसगढ़

CG Breaking: डीजल चोरी के आरोपी छोड़ना ASI को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..

बिलासपुर। डीजल चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कथित रूप से छोड़ने के मामले में बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोनी थाना में पदस्थ ASI उमेश उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, कोनी थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक और ट्रेलर से डीजल चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि बाद में इनमें से तीन आरोपी—बैसाखू, राजेश और राजू—को थाने से छोड़ दिया गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने मामले का संज्ञान लिया और प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर ASI उमेश उपाध्याय के निलंबन का आदेश जारी कर दिया। मामले की विभागीय जांच भी जारी है।

Leave a Reply

Back to top button