छत्तीसगढ़

भिलाई में दिनदहाड़े वारदात: PG में घुसकर युवती की चाकू मारकर हत्या..

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। रामनगर स्थित एक पीजी में घुसकर अज्ञात युवक ने 19 वर्षीय युवती खुशी साहू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका बेमेतरा जिले की रहने वाली थी और भिलाई में अपनी सहेली के साथ पीजी में रहकर एक कैफे में काम करती थी। घटना के समय उसकी सहेली पीजी में मौजूद नहीं थी। इसी दौरान आरोपी चाकू लेकर पहुंचा और खुशी पर कई वार कर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और दावा किया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Back to top button