छत्तीसगढ़

CG Police Promotion: 15 पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती..

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने इंस्पेक्टर से उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पद पर पदोन्नत हुए पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार 15 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के तहत कई अधिकारियों को विशेष शाखा, STF, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (PTS), छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) सहित विभिन्न इकाइयों में पदस्थ किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाना माना जा रहा है।

नई सूची में सविता सिंह परिहार, अरनोल्ड संतरी बड़ा, बृजेश कुमार भदौरिया, अविनाश कुमार अग्निहोत्री, हरीश कुमार तिवारी, अमित शर्मा, मनीष कुमार साहू, शैलेन्द्र कुमार सेन, देवनारायण सिंह, इन्द्रसेन बंजारे, मिलमन मिंज, ओमप्रकाश सेन, राकेश कुमार सलाम, रामबहादुर शर्मा और शब्बीर अली सहित कुल 15 अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

गृह विभाग के इस आदेश के साथ ही सभी अधिकारियों को अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Back to top button