छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर..

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर पदोन्नति का आदेश जारी किया गया है। डीजीपी अरुण देव गौतम ने 61 सब इंस्पेक्टर (SI) को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी किए हैं। पदोन्नत होने वाले सभी अधिकारी 2013 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं।

जारी आदेश के अनुसार, फिलहाल केवल पदोन्नति की घोषणा की गई है। नई पदस्थापना (पोस्टिंग) के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

इस फैसले से पुलिस अधिकारियों में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि जल्द ही इन अधिकारियों को विभिन्न जिलों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। पदोन्नति के बाद कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और अधिक मजबूत करने में इन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी इस आदेश को विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Back to top button