छत्तीसगढ़

राजनांदगांव पुलिस में बड़ा फेरबदल, 8 पुलिसकर्मियों के तबादले..

राजनांदगांव। जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने 8 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी सूची में 1 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 1 प्रधान आरक्षक और 6 आरक्षक शामिल हैं।

तबादला आदेश के अनुसार, सहायक उप निरीक्षक मुजीब रहमान कुरैशी को थाना डोंगरगढ़ से थाना कोतवाली भेजा गया है। वहीं प्रधान आरक्षक सुरेंद्र रामटेके को चौकी चिखली से थाना कोतवाली में पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा आरक्षक देवीलाल साहू को थाना छुरिया से रक्षित केंद्र राजनांदगांव, हरिश्चंद्र ध्रुव को डीआरजी से थाना सोमनी, प्रमोद कौशिक और दिलेश्वर सिदार को डीआरजी से थाना बसंतपुर भेजा गया है।

इसी तरह मोहित साहू को रक्षित केंद्र से थाना लालबाग तथा अमित सोनी को साइबर थाना से कैंप कोठीटोला में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस विभाग का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से विभिन्न थानों में कार्यक्षमता बढ़ेगी और कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button