छत्तीसगढ़

सराफा व्यवसायी की हत्या कर लूट ले गए सोना-चांदी, 3 गिरफ्तार..

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमीकला साप्ताहिक हाट बाजार में सराफा व्यवसायी प्रदीप सोनी की हत्या और लूटकांड का पुलिस ने छह दिन बाद खुलासा कर दिया है। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सोना-चांदी से भरे बैग को लूटने के लिए पहले से पूरी साजिश रची थी। मुख्य आरोपी खुशीराम साहू ने अपने भतीजे राजाराम साहू और बिहार-झारखंड के रहने वाले राहुल के साथ मिलकर व्यापारी की रेकी की थी।

26 मई की शाम आरोपियों ने प्रदीप सोनी से बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने देशी कट्टे से गोली मार दी, जिससे व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी लूट का माल लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने तकनीकी जांच, मुखबिर तंत्र और लगातार छापेमारी के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, लूटे गए आभूषण और घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Back to top button