छत्तीसगढ़

जिले को मिले 21 नए पुलिस अधिकारी, 10 महीने का होगा प्रशिक्षण..

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस अकादमी रायपुर से प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 19 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक (SI) और 2 प्रशिक्षु सूबेदारों को 10 माह के व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ किया गया है। इससे जिला पुलिस बल को नई ऊर्जा और अतिरिक्त कार्यक्षमता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने संवेदनशील, निष्पक्ष और जनोन्मुखी पुलिसिंग पर जोर देते हुए जनता का विश्वास जीतने का संदेश दिया।

प्रशिक्षु अधिकारियों को जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में पदस्थ कर अपराध विवेचना, मर्ग जांच, शिकायत जांच, रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग, सीसीटीएनएस संचालन और कानून-व्यवस्था ड्यूटी का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के तहत सिटी कोतवाली में 3 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों की तैनाती की गई है, जहां उन्हें जमीनी स्तर पर पुलिसिंग और थाने की कार्यप्रणाली का अनुभव मिलेगा।

Leave a Reply

Back to top button