छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : श्मशान घाट खोद डाले रेत माफिया,निकले 10 मानव कंकाल.. ट्रैक्टर और वाहन छोड़कर फरार..

रायपुर/छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के खरेंगा गांव में महानदी किनारे स्थित श्मशान घाट पर अवैध रेत खनन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रेत माफिया द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र में पोकलेन मशीनों से की गई अंधाधुंध खुदाई के दौरान करीब 10 मानव कंकाल और खोपड़ियां बाहर निकल आईं।
घटना सामने आते ही इलाके में दहशत फैल गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि श्मशान घाट जैसी संवेदनशील जगह पर अवैध खनन लंबे समय से जारी था, लेकिन प्रशासन और खनिज विभाग ने कार्रवाई नहीं की।
ग्रामीणों के अनुसार, कुछ कंकाल हाल ही में दफनाए गए शवों के हो सकते हैं। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख कथित रेत माफिया रेत से भरे ट्रैक्टर और अन्य वाहन छोड़कर फरार हो गए।
ग्रामीणों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, अवैध खनन पर रोक और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Back to top button