छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 निरीक्षक और उप निरीक्षक हुए ट्रांसफर
रायपुर। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा प्रशासनिक आधार पर निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कुल 11 अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। यह आदेश 15 मई 2026 को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर से जारी किया गया।
जारी सूची में रायपुर, दुर्ग, बालोद, बिलासपुर, सरगुजा सहित कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं। कुछ अधिकारियों को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, सेनानी वाहिनी और पुलिस महानिरीक्षक कार्यालयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुख्य तबादलों में संजय चन्द्राकर, गोविन्द राम देवांगन, प्रशांत शुक्ला, किशोर ध्रुव, गीता देवांगन और राजेश्वर तिवारी सहित अन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।



