छत्तीसगढ़

CG Transfer News: सरगुजा में 108 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले से मचा हड़कंप..

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 108 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक दृष्टिकोण और विभागीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में कई थाना प्रभारी, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के नाम शामिल हैं। आदेश जारी होते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण थानों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

SP कार्यालय से जारी आदेश के बाद संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस जंबो तबादले को जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Back to top button