छत्तीसगढ़

चलती कार में लगी आग: दंतेवाड़ा में सड़क पर धधकी गाड़ी, चालक ने कूदकर बचाई जान..

जगदलपुर। दंतेवाड़ा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गायत्री मंदिर के सामने एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि कार में आग लगते ही चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Back to top button