छत्तीसगढ़

ड्यूटी के दौरान महिला गार्ड की दर्दनाक मौत, मुआवजे के लिए सड़क पर उतरे परिजन..

अंबिकापुर। एक अस्पताल में ड्यूटी के दौरान महिला गार्ड की दर्दनाक मौत के बाद हंगामा मच गया। जनरेटर में डीजल भरते समय उसकी चुन्नी मशीन में फंस गई, जिससे हादसा हो गया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 50 लाख मुआवजे की मांग की है और शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासन स्थिति संभालने में जुटा है।

Leave a Reply

Back to top button