डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के कोहलाकसा जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिलाओं पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। इस हमले में 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, चिचोला, मूंगलानी और नारायणगढ़ गांव की करीब 10 महिलाएं जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई थीं, तभी अचानक जंगली सूअर ने हमला कर दिया। घायल महिलाओं को तुरंत मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया है।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और गश्त तेज करने की मांग की है।



